उज्जैन, दिसम्बर 31 -- भारतीय क्रिकेट मशहूर शख्सियत और 1983 विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव अपने एक पुराने मित्र से मिलने उज्जैन पहुंचे। इस दौरान कपिल देव का एक बेहद खास अंदाज देखने को मिला। कपिल देव बिना किसी सुरक्षा प्रोटोकॉल के एक गली में बच्चों के साथ क्रिकेट खेली और तगड़े शॉट्स लगाए। बच्चों के साथ इस मौज-मस्ती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। #Watch: भारतीय क्रिकेट की मशहूर शख्सियत और 1983 विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव उज्जैन पहुंचे। अपने एक पुराने मित्र से मिलने पहुंचे कपिल देव का उज्जैन में एक बेहद खास अंदाज देखने को मिला। कपिल देव बिना किसी सुरक्षा प्रोटोकॉल के एक गली में बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते नजर आए।. pic.twitter.com/kf5R7IAz7A— Hindustan (@Live_Hindustan) December 31, 2025

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...