चम्पावत, जून 13 -- टनकपुर। उत्तराखंड रोडवेज इंप्लाइज यूनियन टनकपुर मंडल की नई क्षेत्रीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से कपिल त्रिपाठी को क्षेत्रीय अध्यक्ष और धर्मेंद्र सिंह को मंत्री चुना गया। चुनाव अधिकारी राकेश तोमर और प्रांतीय अध्यक्ष मुकेश वर्मा, प्रांतीय महामंत्री रवि नंदन कुमार की देखरेख में चुनाव हुए। जगदीश जोशी को क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, सुरेश चंद पांडेय, विमल पाठक को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, दिलेर सिंह, कृष्ण सिंह को संयुक्त मंत्री, भूपेश उपाध्याय को संगठन मंत्री, संजीव कुमार को कोषाध्यक्ष और राकेश रावत को लेखा परीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी। सभी पदाधिकारीयों ने संगठन और निगम हित में कार्य करने का संकल्प लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...