पिथौरागढ़, जनवरी 28 -- जनमंच ने नगर के कपिलेश्वर मंदिर से बौद्ध मठ तक ट्रैकिंग रुट बनाने की मांग उठाई है। जल संरक्षण के लिए टकाडी पुल के पास अमृत सरोवर का निर्माण करने की मांग की,जिससे आसपास के पेयजल स्त्रोतों का संरक्षण हो सके। पिथौरागढ़ में जनमंच ने नगर पर्यटन को विकसित करने के लिए एडीएम योगेंद्र सिंह को ज्ञापन दिया। जनमंच के संयोजक भगवान रावत ने बताया कि कपिलेश्वर मंदिर क्षेत्र जैव विविधता से भरपूर है,मंदिर से बौद्ध मठ तक ट्रैकिंग रुट निर्माण से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। पूर्व में कपिलेश्वर मंदिर से कौशल्या देवी मंदिर तक रज्जु मार्ग का निर्माण किया गया था। महादेव मंदिर के पास अमृत सरोवर का निर्माण होना जरुरी है, इससे आसपास के पेयजल स्त्रोत पुनर्जीवित होंगे और लोगों को सिंचाई व पेयजल सुविधा का लाभ मिलेगा। इस दौरान राज्य आंदोलनकारी हयात स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.