वाराणसी, फरवरी 14 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। महाशिवरात्रि के मद्देनजर शुक्रवार को नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने कपिलधारा कुंड एवं आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। कुंड के पास धर्मशाला और परिक्रमा मार्ग पर कुछ कमेटियों और स्थानीय लोगों की ओर से हुए कब्जे पर नगर आयुक्त ने नाराजगी जताई। अधिकारियों को तत्काल कब्जा हटाकर ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इस मार्ग पर मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था का निर्देश जलकल जीएम अनूप कुमार सिंह को दिया। कपिलधारा में धर्मशाला की आड़ में आसपास की जमीन पर कब्जे की शिकायत पर राजस्व विभाग के अधिकारियों से तत्काल पैमाइश कराने का निर्देश दिया। धर्मशाला का ताला खुलवाकर सफाई कराने, और श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए उचित व्यवस्था करने को कहा। नगर आयुक्त ने पंचक्रोशी मार्ग को हर हाल में शनिवार तक समतल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.