बिहारशरीफ, मई 14 -- कपासी गांव में 11 दिवसीय महारुद्ध यज्ञ शुरू गाजे-बाजे के साथ निकाली गयी कलश शोभा यात्रा फोटो चेवाड़ा कलश : कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु। चेवाड़ा, निज संवाददाता। प्रखंड के कपासी गांव में बुधवार से 11 दिवसीय महारुद्र के यज्ञ की शुरुआत हुई। इससे पहले यज्ञ समिति द्वारा कलश यात्रा निकाली गयी। इस दौरान जय श्रीराम के जयघोष से वातावरण गुंज उठा। गाजे-बाजे के साथ निकाली गयी कलश यात्रा करंडे गांव पहुंची। यहां के तालाब से आचार्य लक्ष्मण दास जी महाराज द्वारा वैदिक मंत्रोंच्चार के बीच जलभरी की गयी। विभिन्न मार्गों से होकर यात्रा वापस यज्ञ स्थल पर पहुंची। महारुद्र यज्ञ में कथा वाचिका देवी प्रतिभा जी द्वारा श्रीराम कथा का रसपान लोगों को कराया जाएगा। रात्रि में लोग रासलीला का भी आनंद ले सकेंगे। वृंदावन की प्रसिद्ध रासलीला मंडली को आम...