जमशेदपुर, जनवरी 5 -- कपाली ओपी पुलिस ने 15.99 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया गया। हासाडुंगरी पुल के पास वाहन जांच के दौरान एक संदिग्ध स्कूटी को रोकने का प्रयास किया गया। स्कूटी चालक पुलिस को देख भागने लगा, जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर काला ईंट भट्ठा के पीछे स्कूटी सवार महिला को पकड़ लिया। गिरफ्तार महिला की पहचान रेशमा परवीन के रूप में हुई है, जो आदित्यपुर की स्थायी निवासी है और वर्तमान में कपाली में किराए के मकान में रह रही थी। तलाशी लेने पर रेशमा परवीन के पास से 15.99 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3 लाख 20 हजार रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा उसके पास से एक सफेद रंग का एप्पल आईफोन-13 भी जब्त किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...