जमशेदपुर, सितम्बर 7 -- कपाली ओपी क्षेत्र के प्लास्टिक मैदान के पास शनिवार रात हुई गोलीबारी में जैद खान घायल हो गया था। घटना के 12 घंटे बाद रविवार को घटना स्थल ने खोखा बरामद किया गया है। पीड़ित पक्ष ने घटना स्थल से खोखा पाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने खोखा जब्त कर लिया है। मामले को लेकर कपाली ओपी में भी आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। इधर टीएमएच में इलाजरत जैद खान का ऑपरेशन कर गोली निकाल दी गई है। उसे एचडीयू वार्ड में भर्ती किया गया है। फिलहाल उसकी स्थिति खतरें से बाहर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...