जमशेदपुर, दिसम्बर 6 -- कपाली में देर रात एक युवक कार और मोटरसाइकिल का लॉक तोड़कर चोरी करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान एक नागरिक की सूचना पर पुलिस पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार ने बताया कि यह घटना गुरुवार की रात लगभग 12 बजे की है। गौसनगर साल बागान निवासी अफजल फैज ने पुलिस को फोन कर सूचना दी थी कि उनके घर के बाहर खड़ी कार और मोटरसाइकिल के लॉक से छेड़छाड़ की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम पहुंची और तलाश शुरू की। घटनास्थल से कुछ दूरी पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर पूरी घटना स्पष्ट हो गई। फुटेज में एक युवक वाहनों का लॉक तोड़ने का प्रयास करता दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस ने उसकी पहचान और संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई। देर रात गौसनगर और आसपास के इलाकों में छापेमारी शुरू की गई। कुछ देर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.