आदित्यपुर, फरवरी 5 -- चांडिल, संवाददाता। कपाली नगर परिषद चुनाव को लेकर बुधवार को अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशियों ने परचा दाखिल किया। वहीं, 21 वार्ड के लिए बुधवार को अंतिम दिन 42 प्रत्याशियों ने परचा दाखिल किया। बुधवार को नामांकन परचा दाखिल करने का अंतिम दिन तक अध्यक्ष पद के लिए 11 प्रत्याशियों ने परचा दाखिल किया है। जबकि, वार्ड के लिए कुल 109 प्रत्याशियों ने परचा दाखिल किया।जिसमें 50 महिला प्रत्याशी शामिल है। इधर, कपाली नगर परिषद के अनारक्षित महिला सीट वाले वार्ड-16 से शिक्षिका पूजा महतो ने बुधवार को अंतिम दिन नामांकन परचा दाखिल किया। परचा दाखिल के बाद पूजा महतो के कपाली पहुंचने पर उनके समर्थकों ने माला पहनाकर स्वागत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...