आदित्यपुर, फरवरी 14 -- चांडिल, संवाददाता। कपाली नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा समर्थित अध्यक्ष पद के प्रत्याशी ताजदार आलम के पक्ष में शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने बैठक की। बैठक के बाद जिया गार्डन में प्रेस वार्ता में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राफिया नाज ने कपाली क्षेत्र की विधि-व्यवस्था को पूरी तरह से फेल बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि युवा नशे की चपेट में आकर अपराध की ओर बढ़ रहे हैं, जबकि नगर परिषद विकास के नाम पर केवल फुटपाथी दुकानदारों को परेशान करने का काम कर रही है। पेयजल, नाली, सड़क, स्वास्थ्य व शिक्षा जैसी बुनियादी मुद्दों पर कोई ठोस पहल नहीं की गयी है। प्रेस वार्ता में प्रत्याशी ताजदार आलम ने कपाली को भ्रष्टाचार मुक्त और विकासशील बनाने का संकल्प दोहराया। प्रेसवार्ता में जिला मंत्री मनोज कुमार महतो, अब्दुल गब्बार, मुख्तार अंसारी, दिवाकर स...