जमशेदपुर, अप्रैल 6 -- कपाली के अलकबीर पॉलीटेक्निक कॉलेज के पास शनिवार रात 9 बजे हथियारबंद अपराधियों ने एक मेडिकल स्टोर में अंधाधुंध फायरिंग कर 40 हजार रुपये लूट लिए। बाइक से आए चार अपराधियों ने रंगदारी की मांग करते हुए पहले दुकानदार के पिता पर फायरिंग की, फिर रुपयों से भरा गल्ला ही लेकर फरार हो गए। फायरिंग से हड़कंप मच गया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से दो जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया। पूरी घटना मेडिकल स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के संबंध में केजीएन मेडिकल स्टोर के संचालक साहिल ने बताया कि वे अपने पिता शाहिद के साथ रोज की तरह दुकान बंद करने की तैयारी कर रहे थे। दोनों गल्ले में रखे रुपये गिन रहे थे, तभी बाइक पर सवार चार युवक दुकान के सामने आकर रुके। सभी ने चेहरे ढंक रखे थे। उनमें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.