जमशेदपुर, मार्च 26 -- जमशेदपुर। कपाली से लापता एसी मिस्त्री अफरोज का शव बुधवार की सुबह डिमना लेक से मिला है। उसके इसी लेक में डूबने की आशंका व्यक्त की गयी थी। रविवार को उसका टी शर्ट, मोबाइल फोन, घड़ी और अन्य सामान लेक के किनारे मिला था। एसी मैकेनिक अफरोज 22 मार्च को वह अपने घर से एसी की रिपेयरिंग करने निकला था। बुधवार की सुबह उसका शव पानी में उतराता मिला। पुलिस को सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.