आदित्यपुर, फरवरी 23 -- कपाली : झारखंड नगरपालिका आम निर्वाचन-2026 के तहत कपाली नगर परिषद क्षेत्र में मतदान की प्रक्रिया पूरे उल्लास के साथ जारी है। शुरुआती घंटों में धीमी रफ्तार के बाद अब मतदान केंद्रों पर रौनक बढ़ने लगी है। विशेष रूप से महिलाओं की भागीदारी ने इस चुनावी माहौल को और भी खास बना दिया है।कपाली के उत्क्रमित उच्च विद्यालय स्थित मतदान केंद्र संख्या 17 पर आज सुबह से ही एक अलग तस्वीर देखने को मिल रही है। यहाँ पुरुषों की तुलना में महिला मतदाताओं की कतार कहीं अधिक लंबी और व्यवस्थित है।घरेलू कामकाज निपटाकर सुबह-सुबह ही महिलाएं अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करने बूथ पर पहुँच रही हैं। नई पीढ़ी की युवतियों से लेकर बुजुर्ग महिलाओं तक में मतदान को लेकर गजब का जुनून देखा जा रहा है।कपाली क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन ने सुर...