बेगुसराय, फरवरी 16 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र में कपस्या चौक के समीप एनएच-31 पर सोमवार को अज्ञात वाहन से कुचलकर 20 वर्षीय विकेश कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना में दूसरा युवक भी जख्मी हो गया। मृतक सिंघौल थाना क्षेत्र के उलाव निवासी वीर कुमार पासवान का पुत्र था। विकेश की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया गया है कि विकेश अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। सूचना पाकर डायल- 112 की पुलिस टीम ने शव को उठाकर सदर अस्पताल लाया। उसके बाद शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। मृतक के परिजनों ने बताया कि विकेश कुछ सामान खरीदने के लिए कपस्या चौक के समीप पहुंचा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने दोनों को उठाकर इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया जहां चिकित्सक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.