वाराणसी, दिसम्बर 7 -- सेवापुरी (वाराणसी) संवाद। कपसेठी थाने में तैनात 58 वर्षीय उपनिरीक्षक नवल सिंह का रविवार को लखनऊ के एक अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनकी मृत्यु की सूचना मिलते ही थाने में शोक की लहर दौड़ गई। प्रयागराज जिले के मेजा थाना क्षेत्र के सिकटी गांव के निवासी नवल सिंह वर्ष 2023 से कपसेठी थाने में तैनात थे। बीते 3 दिसंबर को वे अवकाश पर अपने घर गए थे। पांच दिसंबर को अचानक उनकी तबीयत खराब हुई और सीने में तेज दर्द उठने पर परिजन उन्हें लखनऊ के वेदांता अस्पताल लेकर पहुंचे। वहीं उपचार के दौरान रविवार को उनका निधन हो गया। बताया गया कि वह हृदय रोग से पीड़ित थे। उनके एक पुत्र और पुत्री है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.