दुमका, फरवरी 23 -- दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड क्षेत्र के कपसियो गांव में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा को लेकर 101 कुंवारी कन्याओं व महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली गयी।कथास्थल से कुंवारी कन्याओं व महिलाओं ने गांव के मुहाने में स्थित तालाब तक राधे राधे,जय श्री कृष्ण के जयघोष करतीं हुए पहुंची।जिससे वतावरण भक्तिमय हो उठे.तालाब पर मुख्य यजमान करूण देव व दुर्योधन महतो सहित पुरोहितों ने बैदिक मंत्रोचारण के साथ पूजा अर्चना की।इसके पश्चात सभी कलशों में पवित्र जल भरा गया.पुनः कुंवारी कन्याओं व महिलाओं ने पूर्ण कलश माथे में रखकर व्यासपीठ तक पहुंची।ढोल ढाक व गाजे बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा में लोग शामिल हुये।इस भव्य कलश शोभायात्रा में कथावाचक गंगाधर पाण्डेय मुख्य रूप से शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.