मेरठ, दिसम्बर 15 -- सरधना। रविवार को कपसाड़ गांव में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्ष की दो महिला घायल हो गईं। कपसाड़ गांव निवासी अनुज सोम पक्ष ने पुलिस को बताया कि गांव के ही कुछ लोग उनसे रंजिश रखते हैं। रविवार को दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान जमकर लाठी डंडे चले। इससे मौके पर भगदड़ मच गई। झगड़े में प्रियंका पत्नी अनुज सोम व ऊषा पत्नी नरेश घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.