पीलीभीत, जनवरी 12 -- पीलीभीत। मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के कपसाड़ गांव में दलित की हत्या मामले में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष सौरभ भारतीय के नेतृत्व में जुटे कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। कलेक्ट्रेट में भीम आर्मी के कार्यकर्ता भारी संख्या में कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे और अपना आक्रोश व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं ने मेरठ प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि प्रदेश में अनुसूचित जाति और जनजाति समुदाय के विरुद्ध संगठित जातीय हिंसा बढ़ रही है, जिससे इस समाज में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा हो गया है। राष्ट्रपति के नाम चार सूत्रीय ज्ञापन एडीएम न्यायिक रोशनी यादव को सौंपा। इस दौरान जिले के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.