मेरठ, अगस्त 11 -- सरधना। कपसाड़ गांव से एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका सुराग नहीं लग पाया। परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंक जताते हुए थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी है। सुदेश पत्नी रिछपाल ने तहरीर दी। बताया कि दो दिन पूर्व उसका 30 वर्षीय पुत्र राज शाम करीब चार बजे घर से निकला और वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद भी उसका सुराग नहीं लगा। परिजनों ने आसपास के गांवों, रिश्तेदारियों में काफी तलाश किया, लेकिन पता नहीं चला। मां सुदेश ने किसी अनहोनी की आशंका जताकर थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी है। पुलिस तलाश में जुट गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.