हिन्दुस्तान टीम, फरवरी 15 -- यूपी के मेरठ में सरधना तहसील क्षेत्र के कपसाड़ प्रकरण में पीड़िता रूबी और उसके परिवार की परेशानियां कम नहीं हो रही हैं। परिवार को अब एक और झटका लगा है। अप्रैल में प्रस्तावित रूबी की शादी भी टूट गई है। विवाह से लड़का पक्ष ने साफ इंकार कर दिया है, जिससे परिवार मानसिक, सामाजिक और आर्थिक दबाव में है। शनिवार को परिवार ने एसडीएम से मुलाकात कर अपनी मांगें रखीं और चेतावनी दी कि यदि 10 दिन के अंदर समाधान न हुआ तो वे गांव छोड़ने को मजबूर होंगे। पीड़िता के बड़े भाई नरसी के अनुसार घटना के बाद से परिवार भय में है। रूबी की शादी तय थी लेकिन प्रकरण सामने आते ही रिश्ता टूट गया। बताया कि प्रशासन ने पिस्टल लाइसेंस, जमीन का पट्टा, परिवार के एक सदस्य को संविदा पर नौकरी और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम का भरोसा दिया गया था। इसके अलावा स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.