सुल्तानपुर, दिसम्बर 13 -- गोसाईंगंज, संवाददाता। सुलतानपुर की इकलौती चीनी मिल में तकनीकी खामियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार शाम कपलिंग टूट जाने से मिल एक बार फिर ठप पड़ गई। इससे पहले शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे मिल के सुचारू रूप से संचालित होने के बाद शनिवार सुबह लगभग 11 बजे इलेक्ट्रिकल फॉल्ट के चलते मिल बंद हो गई थी। करीब दोपहर दो बजे मिल को दोबारा चालू किया गया, लेकिन महज तीन घंटे बाद ही कपलिंग टूट गई, जिससे मिल को फिर से बंद करना पड़ गया। शाम साढ़े छह बजे तक मिल संचालित नहीं हो सकी थी। आठ दिसंबर को पेराई सत्र का शुभारंभ होने के बाद 10 दिसंबर से पेराई कार्य शुरू किया गया था, लेकिन तब से अब तक मिल लगातार 24 घंटे नहीं चल सकी है। इससे किसानों में गन्ना आपूर्ति और बिक्री को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इस संबंध में ज...