सीतामढ़ी, जनवरी 7 -- रीगा। थाना क्षेत्र के कपरौल गुमती के समीप एक महिला का शव बुधवार की अहले सुबह बरामद हुआ है। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। हालांकि, महिला की पहचान नहीं हो सकी है। इसके बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना रमनगरा पिकेट प्रभारी को दी। सूचने पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की तहकीकात में जुट गए है। स्थानीय लोगों ने बताया कि ये घटना दिन के करीब 02 बजे के आसपास की है। उस समय एक माल गाड़ी पश्चिम की तरफ गई है, संभवत: उसके चपेट में आने से उसकी मौत हुई है। वहीं घटना को लेकर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि प्रथमदृष्टयां शव देखने से प्रतित होता है कि ट्रेन से कटकर महिला की मौत हुई है। मृत महिला की उम्र करीब 26 व...