देवरिया, फरवरी 1 -- बरहज, हिन्दुस्तान संवाद। दोहरीघाट डिपो की देवरिया जा रही एक सरकारी बस में चढ़कर युवकों द्वारा चालक-परिचालक से मारपीट और कैश छीनने की कोशिश का मामला सामने आया है। शाम को परिचालक ने पुलिस को तहरीर दी। गोरखपुर जनपद के दिस्तवलिया में किसी बात को लेकर युवकों व चालक में विवाद हुआ। जिसके बाद युवक बाइक से बस का पीछा करते हुए कपरवार तिराहे तक पहुंच गए। बस के कपरवार तिराहे पर पहुंचते ही युवक जबरन बस में चढ़ गए और चालक व परिचालक के साथ गाली-गलौज करते हुए हाथापाई करने लगे। अचानक हुई घटना से बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। परिचालक का आरोप है कि हमलावरों ने उसका हाथ पकड़कर केस से भरा बैग छीनने का प्रयास किया तथा बस को क्षतिग्रस्त करने और आग लगाने की धमकी भी दी। स्थिति बिगड़ने पर चालक ने बस को कपरवार चौकी के पास रोका। इसके ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.