फरीदाबाद, मार्च 18 -- बल्लभगढ़, संवाददाता। खरीदे हुए कपड़े के पैसे मांगने से नाराज दो युवकों ने पहले दुकानदार के साथ मारपीट की और बाद में वरूण राणा उर्फ छिलका नामक युवक ने दुकानदार को पैसे मांगने की धमकी देते हुए दुकानदार से 50 हजार रुपये की मांग की। दुकानदार का आरोप है कि उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुभाष कॉलोनी निवासी अमित ने बताया कि उनकी मुख्य बाजार में यू लाइक कलेक्शन के नाम से कपड़ों के दुकान है। 27 फरवरी को ऊंचा गांव में शादी होने के चलते वह समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। इस दौरान उन्होंने दुकान पर अपने भाई राहुल को बैठा दिया था। कुछ समय के बाद उनके भाई का फोन आया की दुकान पर कुछ लड़कों ने हमला कर दिया है। सूचना मिलने के बाद वह दुकान पर गए। तो भाई राहुल ने उनको बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.