काशीपुर, फरवरी 24 -- काशीपुर। बरखेड़ी स्थित फोरलेन के पास एक निर्माणाधीन ढाबा परिसर के पास कपड़े में लिपटा एक भ्रूण पड़ा मिला। सूचना के बाद पुलिस भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार की अपराह्न लगभग डेढ़ बजे ग्राम बरखेड़ी राजपूत के ग्राम प्रधान हरजिंदर सिंह ने आईटीआई कोतवाली पुलिस को सूचना दी। कहा कि बरखेड़ी स्थित फोरलेन के पास एक निर्माणाधीन ढाबा परिसर के पास कपड़े में लिपटा एक भ्रूण पड़ा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक पुरुष भ्रूण रात में किसी समय डाला गया होगा। घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे हैं। आईटीआई कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.