गुड़गांव, दिसम्बर 17 -- सोहना, संवाददाता। शहर के वार्ड नंबर 15 स्थित एक कपड़ा गोदाम में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब वहां काम करने वाले एक 20 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतक की पहचान पंकज, निवासी गोंडा (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, पंकज पिछले करीब एक साल से अपने चचेरे भाई के साथ इसी कपड़े की दुकान पर काम कर रहा था। बुधवार सुबह जब अन्य कर्मचारी गोदाम पर पहुंचे, तो उन्होंने पंकज को छत के पंखे के हुक से लटका हुआ पाया। कर्मचारियों ने तुरंत इसकी सूचना दुकानदार को दी, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। शहर चौकी प्रभारी सब-इंस्पेक्टर राजबीर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस के अनुसार शव को बिजली के तार के फंदे से लटका पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.