आरा, मार्च 24 -- -नगर थाना क्षेत्र के धर्मन चौक के समीप हादी मार्केट में शनिवार रात की घटना -आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं, शॉट सर्किट की जताई जा रही आशंका -पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता टाउन थाना क्षेत्र के धर्मन चौक के समीप हादी मार्केट में स्थित एक कपड़े की दुकान में शनिवार की रात अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग विकराल हो गई और दुकान सहित पूरा मार्केट धुएं से भर गया। इससे दुकान में रखे लाखों के कपड़े जल गये। दुकान दूध कटोरा मोहल्ला निवासी मो. सहाब के पुत्र सह मो. पप्पू की है। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। हालांकि शॉट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। इधर, देर रात दुकान में आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग मौके पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.