सहरसा, दिसम्बर 15 -- सहरसा, नगर संवाददाता। शहर के बड़ी दूर्गा मंदिर रोड स्थित दुकान में चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया। रविवार की अहले सुबह करीब चार बजे हुई चोरी की घटना को लेकर स्थानीय व्यवसायी, घरों में रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। बड़ी दुर्गा मंदिर रोड मे बड़ी संख्या में छोटे और बड़े दुकानदारों का कारोबार संचालित होता है। कई लोगों का घर भी है। मामले की जानकारी मिलने पर डायल 112, टीओपी दो प्रभारी सनोज वर्मा सहित अन्य मौके पर जाकर छानबीन किया। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। जिसमें एक चोरी गल्ला व दूसरे जगह से रूपया चोरी करता दिख रहा है। पीड़ित व्यवसायी मुरारी लाल अग्रवाल का पुरब बाजार स्थित राइस मिल समीप आवास है। जबकि बड़ी दुर्गा मंदिर रोड स्थित अग्रवाल हैंडलूम नाम से थोक कपड़े का दुकान है। व्यवसायी ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.