फतेहपुर, फरवरी 2 -- फतेहपुर। केंद्रीय आम बजट पेश होने के दौरान शहर के चौक बाजार स्थित रेडीमेड कपड़े की दुकानों पर बजट को लेकर लोग चर्चा करते हुए देखे गए। शहर के चौक क्षेत्र में संचालित एक रेडीमेड कपड़े की दुकान के संचालक राजा रस्तोगी, ने बताया कि बजट में टेक्सटाइल और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को बढ़ावा देने की घोषणाएं स्वागत योग्य हैं। बबलू गुप्ता ने बताया कि कपड़ा उद्योग को सशक्त करने, घरेलू उत्पादन बढ़ाने और एमएसएमई सेक्टर को समर्थन देने से रेडीमेड कारोबार को लाभ मिलने की उम्मीद है। दुकानदार अंकित गुप्ता ने बताया कि यदि कपड़ा उद्योग में उत्पादन बढ़ेगा और कच्चे माल की उपलब्धता आसान होगी, तो रेडीमेड कपड़ों की लागत नियंत्रित रहेगी, जिसका सीधा फायदा ग्राहकों को मिलेगा। जिससे बाजार में मांग बढ़ने की संभावना भी जताई जा रही है। वहीं कुछ दुकानदारो...