लखनऊ, जून 17 -- लखनऊ। गणेशगंज में मंगलवार शाम पुराना मकान तोड़ते वक्त दीवार ढहने से तीन मजदूर दब गए। साथी मजदूरों ने घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। गुलाटी पीपल वाले दुकान के मालिक प्रदीप कुमार का पुराना मकान गणेशगंज में है। जिसे तोड़ने का काम हो रहा है। मंगलवार शाम को मजदूर दीवार गिरा रहे थे। इस दौरान दीवार गिर गई। मलबे में लखीमपुर ईशानगर निवासी कासिम, अयूब और मोहम्मद दब गए थे। नाका पुलिस मजदूरों को सिविल अस्पताल ले गई। इंस्पेक्टर वीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि कासिम के सिर और पैर में चोट लगी है। वहीं, मोहम्मद और आयूम को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.