रांची, जनवरी 11 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। कड़ाके की ठंड में सुदूर ग्रामीण इलाकों के जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने का नेक कार्य कपड़ा बैंक बेड़ो ने किया। संस्था के अध्यक्ष कैलाश कुमार के नेतृत्व में लापुंग के अकमरोमा कैलू टोली में कपड़े और कंबल का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि मानवता की सेवा से मन को शांति मिलती है। यह काम संस्था की ओर जनहित में ठंड के मौसम में जारी रहेगा। मौके पर संस्था के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे। इधर, जिला परिषद सदस्य बेरोनिका उरांव ने बेड़ो प्रखंड के विभिन्न गांवों में पूर्व मंत्री बंधु तिर्की के निर्देश पर ग्रामीणों के बीच कंबल का वितरण किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.