कन्नौज, जनवरी 30 -- कन्नौज। सीमावर्ती जिला हरदोई के गांव मक्कूपुरवा में शुक्रवार की सुबह विद्युत करन्ट की चपेट में आकर अधेड़ की हालत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। हरदोई जिले के बिलग्राम थाना क्षेत्र के गांव मक्कूपुरवा निवासी 55 वर्षीय रामपाल पुत्र गज्जू शुक्रवार की सुबह घर में स्नान कर रहा था। स्नान के बाद वह गीला कक्षा सुखाने के छत पर बंधी डोरी पर डाल रहा था। तभी वह घरेलू सप्लाई के लिये डाले गये विद्युत केबिल के निकट पहुंच गया और करेन्ट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। चीख पुकार सुन परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने जैसे तैसे लाइन काटी और उसे करेन्ट से मुक्त कराया। इस बीच रामपाल की हालत गम्भीर हो ग...