मुरादाबाद, दिसम्बर 8 -- नगर के शहनाई मंडप के निकट शरीफ नगर मार्ग पर स्थित एक फैक्ट्री में लोहे का भारी गार्डर गिरने से मजदूर गंभीर घायल हो गया। उसे चिंताजनक हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है। शरीफ नगर सुरजन नगर रोड पर नगर के शहनाई मंडप के निकट एक कपड़े की फैक्ट्री स्थित है, जिसमें कासिम पुत्र मुनीर अहमद निवासी नहटौर बिजनौर उम्र 35 वर्ष व शाहिद दो लोग काम करते हैं। फैक्ट्री में काम करते हुए सोमवार की सुबह लगभग 1:20 के समय काम करते हुए अचानक एक लोहे का गार्डर जिसका वजन 500 किलो बताया जा रहा है,कासिम के सिर पर गिर गया, जिससे कासिम गंभीर रूप से घायल हो गया । उसे 108 एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया । मरीज की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.