गोपालगंज, जुलाई 15 -- थावे। थावे थाना क्षेत्र के बेदुटोला में आपसी विवाद को लेकर हुए मारपीट की घटना में एक दंपती घायल हो गया। पीड़िता किरण देवी ने थाने में दर्ज प्राथमिकी में बताया कि 30 जून की सुबह करीब 10 बजे वह अपने बेटे विटू राज के साथ छत पर कपड़े पसार रही थीं। इस दौरान पड़ोस में रहने वाली गुड़िया देवी ने कपड़ा पसारने से मना किया। विरोध करने पर उसने मारपीट कर किरण देवी के गले से मंगलसूत्र छीन लिया। शोर सुनकर बचाने पहुंचे पति विकास कुमार गुप्ता को भी पीटकर घायल कर दिया गया और उनके गले से सोने की चेन निकाल ली गई। दोनों घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। इस संबंध में किरण देवी ने गुड़िया देवी और उसके पति पवन कुमार गुप्ता के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष हरेराम कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.