कन्नौज, दिसम्बर 3 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगरपालिका परिषद ने ऊंचा नईबस्ती मोहल्ला स्थित पालिका के बारातघर के पास पानी टंकी नीचे धोबी घाट का निर्माण कराया है। करीब साढ़े 7 लाख की लागत से इसका निर्माण कराया जा रहा है। इसके निर्माण हो जाने से भूतला तालाब में कपड़े धोने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी। नगर के कैलाश पर्वत के पास सदियों पुरानो भूतला तालाब है। नगर के धोबी समाज के लोग इसी तालाब में घाट बनाए हुए थे और उसमें प्रतिदिन कपड़ा धोते थे। लोगों के कपड़े धोकर वह अपने परिवार का भरणपोषण कर रहे थे। दरअसल जो भूतला तालाब कहा जाता है, वह राजस्व अभिलेखों में बंजर जमीन के नाम दर्ज है। पिछले दिनों पालिका प्रशासन ने उसकी पैमाइश कराकर उसके सुंदरीकरण की कार्ययोजना तैयार की थी। इसको लेकर वहां मिट्टी का भराव डलवाना शुरू किया था। हालांकि इसका लोगों ने काफी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.