मुजफ्फरपुर, फरवरी 4 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के सूतापट्टी कपड़ा मंडी में मंगलवार रात वर्चस्व के विवाद में कपड़ा दुकान के तीन कर्मियों पर चाकू व डाइगर से ताबड़तोड़ हमला किया गया। इस हमले में तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो मौके पर ही गिर गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों व दुकानदारों की मदद से घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी पहचान सिकंदरपुर सीढ़ी घाट वार्ड नंबर 13 निवासी नीरज कुमार, अमन कुमार व प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। नीरज की हालत नाजुक बनी हुई है। उसके सिर में अपराधियों ने तीन जगह डाइगर से वार किया है। उसका इलाज अहियापुर स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है। वहीं, सदर अस्पताल में भर्ती अमन के शरीर के विभिन्न हिस्सों में 13 व प्रिंस को सात टांके लगे हैं। घटना की सूचन...