आगरा, सितम्बर 27 -- शुक्रवार को राज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा ने बिजलीघर स्थित शिवाजी मार्केट में फर्म रामजी लाल अशोक कुमार के परिसर में जांच की। साड़ी, लेडीज सूट, हैंडलूम उत्पाद, पैंट शर्ट की बिक्री करने वाली इस फर्म के रिकॉर्ड खंगाले गए। खाते में दर्ज स्टॉक को मौके के स्टॉक से मिलाया गया। दोनों में 94.58 लाख रुपये का अंतर मिला। इसे संज्ञान में लेते हुए टैक्स की दर पांच फीसदी को आधार बनाते हुए टैक्स एवं पेनल्टी की संतुति की गई। फर्म पर मिले कच्चे कागजातों की पड़ताल के बाद वास्तविक टैक्स का आकलन किया जाएगा। यह जानकारी विभाग के अपर आयुक्त ग्रेड 2 अंजनी कुमार ने दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...