कानपुर, दिसम्बर 10 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाताद कानपुर कपड़ा कमेटी के चुनाव में बुधवार को कोई भी पर्चा वापस नहीं हुआ। 23 सदस्यों के लिए 31 ने नामांकन कराया है। चुनाव अधिकारी सत्यनारायण सिंघानिया ने बताया कि गुरुवार को कार्यकारिणी की बैठक दोपहर दो बजे होगी। बैठक के दौरान भी अगर कोई नामांकन वापस लेता है तो उसका नाम मतपत्र में नहीं छापा जायेगा और उसका नामांकन शुल्क भी वापस होगा। कमेटी द्वारा प्रकाशित मतदाता सूची में 1557 सदस्य हैं। नौ वोटरों का निधन होने के कारण 1548 मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...