बागेश्वर, जून 10 -- कपकोट। कपकोट तथा दुग नाकुरी क्षेत्र में मंगलवार की शाम छह बजे से झमाझम बारिश हुई। एक घंटे हुई बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल गई है। किसानों की धान की नर्सरी को भी पानी मिल गया है। रोपाई लगा रहे किसानों ने बारिश को संजीवनी बताया है। तीन दिन से जिले में उमसभरी गर्मी हो रही थी। गर्मी से लोग बेहाल थे, लेकिन मंगलवार की शाम पांच बजे से कपकोट तथा दुग-नाकुरी क्षेत्र में एकाएक काले बादल छाने लगे। छह बजे से लेकर सात बजे तक झमाझम बारिश हुई है। बारिश से उमसभरी गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिल गई है। किसान प्रताप सिंह गड़िया ने बताया कि धान की नर्सरी तैयार है। बारिश से रोपाई का काम तेज हो जाएगा। सब्जी उत्पादन को भी इस बारिश से लाभ होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.