बागेश्वर, फरवरी 3 -- कपकोट। कपकोट क्षेत्र के केदारेश्वर मैदान में 5 से 9 फरवरी तक राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता जिले में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद और जिला प्रशासन बागेश्वर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता के लिए देशभर से 96 पायलटों ने पंजीकरण कराया। इनमें से लगभग 50 से 60 चयनित प्रतिभागी ही प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। उत्तराखंड के अलावा हिमाचल प्रदेश, शिलांग, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, गुजरात और बीएसएफ की टीमों के पायलट भी इसमें शामिल होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.