बागेश्वर, दिसम्बर 10 -- आगामी जनवरी में आयोजित होने वाले उतरायणी मेले की तैयारियों को लेकर नगर पंचायत सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस दौरान मेले की अवधि को बढ़ाते हुए तीन नहीं, बल्कि चार दिन करने का निर्णय भी सामने आया। विधायक सुरेश गढ़िया ने कहा कि उतरायणी मेला कपकोट की सांस्कृतिक पहचान है। इसे भव्य रूप देने की जिम्मेदारी सिर्फ प्रशासन की नहीं, बल्कि प्रत्येक क्षेत्रवासी की है। उन्होंने जोर दिया कि इस वर्ष का मेला ऐतिहासिक तथा अविस्मरणीय होना चाहिए, जिससे स्थानीय कला, संस्कृति तथा पर्यटन को भी बढ़ावा मिले। मेले में इस बार नाव की सवारी भी मेलार्थी करेंगे। केदारेश्वर मैदान के पास सरयू नदी में कृत्रिम झील बनाई जाएगी। ऊंट की सवारी भी लोग करेंगे। नगर पंचायत अध्यक्ष गीता ऐठानी ने सभी क्षेत्रवासियों से मेले को सफल बनाने के लिए सहयोग की अप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.