बागेश्वर, अगस्त 11 -- क्षेत्र के कई गांवों में छह घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई। उन्होंने आपूर्ति सुचारू नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। विद्युत वितरण उपकेद्र में वीसीबी ब्रेकर बदलने में ऊर्जा निगम ने पूर छह घंटे लगा दिए। इसे कारण कर्मी, बघर, वाछम आदि क्षेत्रों में शाम छह बजे तक आपूर्ति ठप रही। स्थानीय लोगों ने कहा कि आपदा काल चल रहा है। संचार सेवा पहले से लचर है। अब बिजली भी सुचारू नहीं है। इस कारण उनकी समस्याएं बढ़ गई हैं। हिमालयी गांव भूकंप तथा भूस्खलन की दृष्टि से संवेदनशील हैं। इधर, एसडीओ एसएस भंडारी ने कहा कि 33/11 केवी विद्युत वितरण उपकेंद्र कर्मी में वीसीबी ब्रेकर बदलने का कार्य किया गया। ऐसे में सोमवार की सुबह 12 से शाम छह बजे तक आपूर्ति बाधित रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.