बागेश्वर, जनवरी 3 -- कपकोट के विधायक सुरेश गड़िया ने शनिवार को नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट की। उन्हें नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। गड़िया ने उन्हें कुमाउंनी टोपी व यहां बनी शॉल भेंट की। गड़िया ने कहा कि नितिन सबसे युवा अध्यक्ष हैं। उनके आने से संगठन पहले से अधिक मजबूत होगा। उन्हें उत्तराखंड आने का भी न्यौता दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...