बागेश्वर, फरवरी 19 -- बागेश्वर। जिले में दो दिन से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बुधवार को दिनभर बादल छाए रहे, जबकि गुरुवार सुबह से ही कपकोट और दुग-नाकुरी तहसील क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई। बारिश से बचने के लिए लोगों को छाते का सहारा लेना पड़ा। अपराह्न करीब एक बजे के बाद कपकोट के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई, जिससे तापमान गिरकर पांच डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। ठंड बढ़ने से जनजीवन प्रभावित रहा। किसानों ने इस बारिश को खेती और फल उत्पादन के लिए लाभदायक बताया है। देर शाम मौसम साफ होने पर धूप निकल आई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...