मधुबनी, फरवरी 8 -- झंझारपुर। झंझारपुर थाना क्षेत्र के नगर परिषद स्थित कन्हौली वार्ड संख्या 5 में उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 120.750 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में लक्ष्मण प्रसाद साह को मौके से गिरफ्तार किया गया। रविवार देर शाम की गई इस छापेमारी से इलाके में हड़कंप मच गया। उत्पाद थानाध्यक्ष नीलकमल मिश्रा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कन्हौली वार्ड 5 स्थित लक्ष्मण प्रसाद साह के घर में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब छिपाकर रखी गई है। सूचना की पुष्टि के बाद एक विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई। टीम में निरीक्षक पंकज कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। छापेमारी के दौरान घर से विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब बरामद की गई, जिसे जब्त कर लिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बिहार मद्य नि...