मधुबनी, मार्च 21 -- झंझारपुर। नगर परिषद के कन्हौली स्थित राम जानकी मंदिर से 551 श्रद्धालु कन्या का कलश यात्रा निकाला गया। गुरुवार को सुबह 10 बजे बाजे गाजे और वैदिक मंत्रोचार के साथ मंदिर परिसर से कलश यात्रा निकाली गई। संपूर्ण बाजार का भ्रमण करते हुए कमला नदी में जल ग्रहण किया। पूरे रास्ते जय श्री राम के नारे लग रहे थे। कलश यात्रा के बाद श्री श्री 108 राम महायज्ञ श्रीराम कथा एवं विराट संत सम्मेलन तथा भंडारा का शुभारंभ हो गया। यह 29 मार्च तक चलेगा। इस दौरान सुबह 8 बजे से 2 बजे तक पूजा एवं हवन किया जाएगा। दोपहर 3 बजे से प्रवचन एवं सत्संग किया जाएगा जो रात्रि के 10 बजे तक चलेगा। जगतगुरु मिथिला पीठाधीश्वर तुलसी द्रोणाचार्य स्वामी विष्णुदेवाचार्य महाराज राम कथा कहेंगे।श्रीराम जानकी मंदिर कन्हौली के महंत राजेश्वर दास ने बताया कि श्रीराम कथा, विर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.