मधुबनी, जनवरी 24 -- खजौली। प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कन्हौली तूरकहा के प्रांगण में शुक्रवार को दो दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन समाजसेविका सरिता कुमारी एवं प्रखंड लोजपा (रा) अध्यक्ष शंकर कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रंजन कुमार सिंह उर्फ लालू जी ने की।टूर्नामेंट के पहले दिन ठाहर बनाम दरभंगा की टीमों के बीच मुकाबला खेला गया। दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी। रोमांचक खेल को देखकर मैदान में मौजूद दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। संध्या समय तक कोई भी टीम निर्णायक बढ़त नहीं बना सकी, जिसके कारण मुकाबला जारी रहा। इस अवसर पर राहुल कुमार सिंह, राहुल कुमार चौधरी, संजीत कुमार सिंह, रविंद्...