बरेली, फरवरी 9 -- कन्हैया गुलाटी और उसके गुर्गों पर लगातार मुकदमे दर्ज हो रहे है। अब बारादरी थाने में अदालत के आदेश पर कन्हैया गुलाटी के खिलाफ चार और मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पीड़ितों ने उस पर 65.50 लाख की ठगी का आरोप लगाया है। साथ ही पीड़ितों का कहना है कि रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। कन्हैया गुलाटी के साथ ही कंपनी के सीईओ को भी मुकदमे में आरोपी बनाया गया है। इज्जतनगर थाना क्षेत्र के संगम विहार करमपुर चौधरी के रहने वाले फरीद खान ने बारादरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। उसके मुताबिक, कंपनी के अधिकारियों ने उसे निवेश करने पर मोटा मुनाफा होने का झांसा दिया था। उनके कहने पर उसने भाई-बहनों के साथ मिलकर कैनविज कंपनी में करीब 20 लाख रुपये निवेश किया था। अब कंपनी का एमडी कन्हैया गुलाटी और उसके गुर्गे रुपये लेकर भाग निकले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.