गोरखपुर, फरवरी 22 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। मानबेला क्षेत्र में 12 वर्षीय कन्हैया की दर्दनाक मौत के बाद शनिवार को पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से दो लाख रुपये की आर्थिक उपलब्ध कराई गई। इसके साथ ही कन्हैया की दिव्यांग मां और पिता को मानबेला में पीएम आवास का आवंटन पत्र भी उपलब्ध कराया गया। इसके पूर्व डूडा विभाग से सत्यापन कराकर आवास आवंटित करने की प्रक्रिया पूरी की गई। उधर, जीडीए ने हादसा स्थल के आस-पास के सभी क्षेत्रों का सर्वे कराने के साथ ही, जहां भी नाला खुला मिला, उस पर स्लैब ढाल कर सुरक्षित बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मुड़िला उर्फ मुंडेरा निवासी श्याम सुंदर चौरसिया का बेटा कन्हैया बुधवार को मानबेला मार्ग पर साइकिल चला रहा था, जहां नाले में गिरने से उसकी मौत हो गई थी। आरोप है कि गिरते समय नाले में निकला सरिया उसके पेट...