गोरखपुर, सितम्बर 30 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। वार्ड संख्या 38 के कन्हा उपवन नगर में सोमवार की सुबह नगर निगम के सफाई सुपरवाइजर सुजीत कुमार और मेट रामचरण भारती पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। सफाई सुपरवाइजर ने पार्षद के भतीजे समेत 10-12 लोगों के खिलाफ राजघाट थाने में तहरीर दी है। इस दौरान सफाई कर्मियों ने थाने पर प्रदर्शन भी किया। सफाई कर्मचारी इस घटना से नाराज होकर काम रोक कर नगर निगम पहुंचे और नगर आयुक्त को मामले की जानकारी दी। नगर निगम कर्मचारी समन्वय समिति के अध्यक्ष राम प्रकाश सिंह ने बताया कि यह इस तरह की सातवीं घटना है। यदि इस मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो दुर्गा पूजा के बाद 4 अक्तूबर से सभी सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे। उधर, पार्षद छोटेलाल गुप्ता ने सफाई सुपरवाइजर और मेट पर मनमाने तरीके से काम करने का आरोप लगाते हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.